Begin typing your search above and press enter to search.
थाना अनंतपुर पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने व दुर्घटना को रोकने 30 लोगों की चालानी कार्रवाई
थाना अनंतपुर पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने व दुर्घटना को रोकने के लिए किया 30 लोगों की चालानी कार्रवाई

रोशन सेन /माकडी । थाना अनंतपुर में आज 17.07.2024 को वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देश व रूपेश कुमार डांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव व थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश धीवर व स्टाफ द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट कार्यवाही के दौरान छोटे बड़े वाहनों को रोककर उनके गाड़ी से संबंधित दस्तावेजो को चेक किया गया।
जिनके पास दस्तावेज नहीं होने से उनका चलानी कार्यवाही करते हुए कुल 30 प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग अलग संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 9400 रुपए का चलानी कार्यवाही किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश धीवर द्वारा यातायात संबंधी जानकारी दी गई जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया। पैदल चलने, मोटरसाइकिल में चलने के - नियम बताए गए।
जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए सड़क दुर्घटना के कारण - तेज रफ्तार, नशा कर वाहन चलाना, ओवरलोड वाहन चालन, माल वाहन में यात्री परिवहन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग एवम यातायात नियमों का पालन न करना एवं मौत के कारणों हेलमेट सीटबेल्ट लगाने आदि के बारे में बताया गया,साथ ही यातायात पालन करने हेतु पांपलेट दिया गया। इस दौरान थाना के थाना प्रभारी अखिलेश धीवर प्रधान आरक्षक 241 नेमीचंद भंडारी,आरक्षक गीतेश सेठिया,राजेंद्र ध्रुव का योगदान रहा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


