OTT पर छाई ‘Jeffrey Epstein: Filthy Rich’, नाबालिगों के शोषण की खौफनाक कहानी ने सबको हिला दिया

By :  Dev Verma
Update: 2026-02-07 16:09 GMT

नई दिल्ली। जेफरी एपस्टीन की घिनौनी सच्चाई अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से चर्चा में है। एपस्टीन फाइल्स के दुनिया भर में रिलीज होने के बाद उसके काले कारनामों पर लोगों की रुचि बढ़ गई है, लेकिन सच यह है कि एपस्टीन के अपराधों की कहानी साल 2020 में ही डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Jeffrey Epstein: Filthy Rich’ के जरिए सामने आ चुकी थी।

सच्चाई का पर्दाफाश पहले ही हो चुका था

छह साल पहले रिलीज हुई इस चार एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री में एपस्टीन के यौन अपराधों और नाबालिगों के शोषण की घटनाओं को बिना किसी लाग-लपेट के दिखाया गया था। सीरीज का निर्देशन लिसा ब्रायंट ने किया था और इसमें पीड़ितों की गवाहियों को प्रमुखता से शामिल किया गया, जिससे एपस्टीन की दौलत, रसूख और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन्स की पोल खुलती है।

कानून को चकमा देने के तरीके

सीरीज में यह भी बताया गया है कि कैसे एपस्टीन ने लंबे समय तक कानून को गुमराह किया और कई बार पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। 2019 में उसकी दूसरी गिरफ्तारी और उसके बाद के कानूनी घटनाक्रम को भी विस्तार से डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है।

कहां देख सकते हैं यह सीरीज

‘Jeffrey Epstein: Filthy Rich’ के हर एपिसोड की अवधि करीब एक घंटे की है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और एपस्टीन फाइल्स के बाद इसे देखना उस भयावह सच्चाई को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नौवें स्थान पर है।

Tags:    

Similar News