Zaheer Khan: खेल डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जहीर खान को टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। जहीर आईपीएल में दो साल बाद किसी टीम के कोचिंग स्टाफ में दिखाई देंगे, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। मेगा नीलामी से पहले जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया है। टीम मैनेजमेंट ने बुधवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। जहीर खान की इस भूमिका को आगामी सीज़न के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।


Full View


Zaheer Khan: बता दें, इससे पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ चुना और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। गौतम के जाने के बाद से लखनऊ सुपर जाएंट्स में मेंटर का पद खाली था, जिसे अब जहीर खान ने भरा है।

Zaheer Khan: वहीं मोर्ने मोर्कल भी LSG में बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के इस्तीफे के बाद टीम में यह पद खाली हो गया था। मोर्कल अब गौतम गंभीर के भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन चुके हैं।

Zaheer Khan: जहीर खान का आईपीएल करियर: आईपीएल में जहीर खान मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमों से खेलते हुए 100 मैचों में 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए थे। 


|
Tags: