World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

By :  Vpb
Update: 2026-06-11 10:32 GMT

World Tallest Shivling: वाराणसी। भगवान शिव की नगरी काशी को जल्द ही नई पहचान मिल सकती है। सरकार वाराणसी में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के निर्माण की योजना बना रहा है। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब 130 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा। जिसे लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काफी उत्साह है।

मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी

वर्तमान में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चेंकल स्थित महेश्वर श्री शिव पार्वती मंदिर में है, जिसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। वहीं कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोटिलिंगेश्वर मंदिर का शिवलिंग 108 फीट ऊंचा है। यदि वाराणसी की योजना साकार होती है तो यह दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग बन जाएगा।

सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बनेगा आध्यात्मिक पार्क

परियोजना के तहत शिवलिंग के आसपास 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है। यहां संग्रहालय, कला दीर्घा, वॉकिंग ट्रैक और हरित क्षेत्र भी बनाए जाएंगे। इससे यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।

वाराणसी पहुंचना है आसान

वाराणसी हवाई, रेल और सड़क मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

इन स्थलों के भी करें दर्शन

काशी यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, संकट मोचन मंदिर, दुर्गा कुंड और सारनाथ का दर्शन कर सकते हैं। वहीं शाम की भव्य गंगा आरती काशी की आध्यात्मिक पहचान मानी जाती है, जिसे देखने के लिए रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Tags:    

Similar News