Us Saudi Arabia Nuclear Deal: ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को दी मंजूरी, यूरेनियम संवर्धन का रास्ता खुला

Us Saudi Arabia Nuclear Deal

Update: 2026-07-22 11:59 GMT

Us Saudi Arabia Nuclear Deal: वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक बड़े परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते से सऊदी अरब अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकेगा। यह समझौता 30 साल के लिए होगा और इसकी कीमत अरबों डॉलर बताई जा रही है। इसमें अमेरिकी कंपनियां सऊदी अरब के परमाणु ढांचे के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

यूरेनियम संवर्धन की मिल सकती है अनुमति

रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते के तहत सऊदी अरब को यूरेनियम संवर्धन की सुविधा मिल सकती है। इसमें पहले की तरह सख्त परमाणु सुरक्षा शर्तें शामिल नहीं हैं। इसी कारण विशेषज्ञ इस समझौते को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। ट्रंप प्रशासन जल्द ही इसे मंजूरी के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश कर सकता है।

ऊर्जा मंत्रियों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

इस पैकेज में अमेरिका और सऊदी अरब के बीच '123 एग्रीमेंट' भी शामिल है। इस पर अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और सऊदी ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग के नियम तय करता है।

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

इस बीच ट्रंप ने ईरान को भी कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नया परमाणु ठिकाना बनाने की कोशिश करेगा तो अमेरिका उस पर हमला करेगा। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आरोप लगाया कि रूस और चीन, ईरान की मदद कर रहे हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी सीनेट में युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने ईरान और फलस्तीन में बमबारी रोकने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।

Tags:    

Similar News