Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA ने 45 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया

Update: 2026-07-17 12:37 GMT

Balochistan: नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। संगठन ने दावा किया है कि हमले में 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान सरकार और सेना ने केवल हमले की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की संख्या की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अस्पतालों में इमरजेंसी

हमले के बाद क्वेटा के कई बड़े अस्पतालों में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। घायल जवानों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में राहत और बचाव अभियान के साथ सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।

बीएलए का दावा

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि संगठन ने सेना के काफिले और बाद में पहुंचे सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। हालांकि, उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

बलूचिस्तान में बढ़ रहा तनाव

हाल के महीनों में बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। इस ताजा हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान इस घटना को गंभीर मानते हुए हालात पर नजर रखे हुए है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।

Tags:    

Similar News