World Athletics Championships 2025: नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो से फाइनल में मारी एंट्री, अरशद नदीम से फाइनल में भिड़ंत लगभग तय

By :  Vpb
Update: 2025-09-17 11:16 GMT

World Athletics Championships 2025: टोक्यो: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में आज टोक्यो के ऐतिहासिक स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत होने जा रही है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम भाला फेंक क्वालिफिकेशन राउंड में आमने-सामने हैं। क्वालिफिकेशन ग्रुप अलग होने के बावजूद फाइनल में उनकी टक्कर तय है। यही वह मैदान है जहां नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीता था।

World Athletics Championships 2025: नीरज ने पहले ही प्रयास में 84.5 मीटर का थ्रो फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.21 मीटर से दूसरा स्थान पक्का किया। भारत के सचिन यादव ने ग्रुप ए में 83.67 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया, जो फाइनल टिकट दिला सकता है। ग्रुप बी में अरशद नदीम के साथ एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो, रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं।

World Athletics Championships 2025: पिछली बुडापेस्ट चैंपियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर से स्वर्ण जीता था, जबकि नदीम रजत पर रहे। पेरिस ओलंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर से सोना लूटा, नीरज 89.45 मीटर से रजत। यदि नीरज खिताब बचाते हैं, तो वे तीसरे एथलीट बनेंगे जिन्होंने विश्व भाला फेंक टाइटल डिफेंड किया।

Tags:    

Similar News