Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, RCB स्पिनर प्रेमा रावत की टीम में एंट्री

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-19 08:55 GMT

Women’s T20 World Cup: नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Women’s T20 World Cup: नीदरलैंड्स मैच के दौरान लगी चोट

श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते समय गंभीर चोट लगी। उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। चोट की गंभीरता को देखते हुए वह मैच में दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं लौट सकीं।

Women’s T20 World Cup: प्रेमा रावत को मिला मौका

श्रेयंका की जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है। प्रेमा पिछले दो सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से महिला प्रीमियर लीग में खेल रही हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने उत्तराखंड की सीनियर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Women’s T20 World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप में अब तक अजेय रही है। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, जबकि नीदरलैंड्स को दूसरे मैच में 95 रनों से रौंदा। स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) की शानदार पारियों के अलावा श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर धमाल मचाया। टीम अब रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी। श्रेयंका पाटिल की अनुपस्थिति में प्रेमा रावत पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

Tags:    

Similar News