Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट 10 सेकंड के वीडियो में कॉमेडी और दमदार डायलॉग्स ने मचाया धमाल

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-11 11:24 GMT

Welcome To The Jungle : मुंबई। बॉलीवुड के मसाला किंग अक्षय कुमार एक बार फिर कमाल की कॉमेडी के साथ वापसी करने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में हास्य, दमदार डायलॉग्स और भारी-भरकम स्टारकास्ट का ऐसा मिश्रण है कि दर्शक इसे देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं।

Welcome To The Jungle : सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म

ट्रेलर में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत सभी प्रमुख किरदारों के परिचय से होती है, जिसके बाद कहानी मजेदार मोड़ लेती है।

Welcome To The Jungle : डायलॉग्स ने मचाई हलचल

ट्रेलर में कई डायलॉग्स ऐसे हैं जो रिलीज होते ही वायरल हो गए। “पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है” और “मैं किसलिए फिल्म में हूं? ग्लैमर…” जैसे लाइनें दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ‘हेरा फेरी’ की अगली फिल्म की मांग भी शुरू कर दी है।

Welcome To The Jungle : ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है। फैंस लगातार लिख रहे हैं कि “26 जून का इंतजार नहीं हो रहा”, “अक्षय कुमार कॉमेडी के असली किंग हैं” और “ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी”। दर्शक ट्रेलर को आने वाले समय की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News