Weather Alert : 12 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी

यह अलर्ट 16 मई 2025 को रात 6:30 बजे जारी किया गया और रात 9:30 बजे तक वैध है।

Update: 2025-05-16 08:14 GMT

Weather Alert : रायपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर और सुकमा में 16 मई की रात 9:30 बजे तक मध्यम गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Alert : IMD रायपुर द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न जाएं, और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

Weather Alert : जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यह अलर्ट 16 मई 2025 को रात 6:30 बजे जारी किया गया और रात 9:30 बजे तक वैध है।

Tags:    

Similar News