Viral Video: बीच मैच में विराट कोहली को आई "बेन स्टोक्स" की याद, फिर कप्तान रोहित और कोच गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, जानिए क्या है वजह

By :  Vpb
Update: 2024-12-17 06:30 GMT

Viral Video: मुंबई: ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार पल आया। आकाश दीप ने पैट कमिंस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया और इसके बाद अगली ही गेंदबाज पर एक शानदार छक्का भी जड़ दिया। इस पर ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिएक्शन सुर्ख़ियों में है।

आकाश दीप का छक्का लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ गई। विराट कोहली, जो ड्रेसिंग रूम से मैच का आनंद ले रहे थे, आकाश के छक्के पर दौड़ते हुए शीशे के पास पहुंचे और देखने लगे की गेंद कहां जा रही है। शॉट के बाद विराट ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक अबशब्द कहा, जिसकी लिप रीडिंग करने पर बेन स्टोक्स जैसा लगता है। जिसे सुनकर ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह से बदल गया। ऐसे शब्दों का विराट अक्सर मैच के दौरान इस्तेमाल करते हैं।

Viral Video: आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 252 रन बना लिए थे। हालांकि भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है, लेकिन फॉलोऑन से बचने में सफल रहने से मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ। स्टंप्स के समय आकाश दीप 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। आकाश दीप और बुमराह ने 10वें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।

Viral Video: आकाश दीप का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक जोश भरा माहौल बन गया। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर ने एक-दूसरे से हाई फाइव की और आकाश और बुमराह का हौसला बढ़ाया। जब दोनों खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम लौटे, तो उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला और फैंस ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की। अब एक दिन का खेल बाकी है, और इस टेस्ट मैच के ड्रॉ की संभावना बनी हुई है।

Tags:    

Similar News