Viral VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते हो गई मौत

Viral VIDEO: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को कांग्रेस नेता और कोलार कुरुबा संघ के अध्यक्ष रवींद्र को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के

Update: 2024-08-20 08:08 GMT
बेंगलुरु। Viral VIDEO: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को कांग्रेस नेता और कोलार कुरुबा संघ के अध्यक्ष रवींद्र को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के राज्यपाल के फैसले के जवाब में आयोजित की गई थी। 


Viral VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवींद्र माइक पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बोलते-बोलते अचानक उनके हाथ से पेपर गिर गए, और फिर कुछ ही सेकंड बाद वे माइक के साथ कुर्सी से नीचे गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी तुरंत मौत हो गई।
 

Viral VIDEO: इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे रवींद्र माइक पर बोलते समय अचानक असहज महसूस करते हैं और फिर गिर जाते हैं। इस वीडियो ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कार्यकर्ता सीके रविचंद्रन की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 
Tags:    

Similar News