Viral News: फुटबॉल मैच के दौरान फैंस के बीच हुई झड़प, भगदड़ में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, देखें वीडियो
| Viral News: गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में 56 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी गिनी के एक फुटबॉल स्टेडियम में प्रशंसकों
By : Pradeep Sharma
गिनी/कॉनाक्री। Viral News: गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में 56 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी गिनी के एक फुटबॉल स्टेडियम में प्रशंसकों के बीच झड़प के बाद मची भगदड़ में 56 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Viral News: गिनी की सरकार के संचार मंत्री फना सौमाह ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर दिए गए एक बयान में कहा कि रविवार को हुई भगदड़ की इस घटना के लिए अधिकारी जिम्मेदार लोगों का पता लगाने जांच कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
Viral News: गिनी के प्रधानमंत्री अमादौ ओरी बाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि गिनी के सैन्य नेता ममादी डौम्बौया के सम्मान में लाबे और नेजेरेकोर टीमों के बीच एक स्थानीय टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान नज़ेरेकोर शहर के स्टेडियम में भगदड़ मच गई।
Viral News: देखें वीडियो:-
Full View