Video Viral : सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेल टैंकर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद टैंकर से हजारों लीटर डीजल सड़क पर फैल गया, जिसे देखते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, ड्रम और बोतलों में डीजल लूटने के लिए टूट पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा और जागरूकता की कमी को उजागर किया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने की आशंका को देखते हुए भीड़ को खदेड़कर घटनास्थल को खाली करवाया। हालांकि, तब तक कई लोग डीजल भरकर अपने घरों की ओर रवाना हो चुके थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई विस्फोट या जनहानि नहीं हुई।

घटना का एक वीडियो, जिसमें लोग डीजल लूटते हुए नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल हादसे की गंभीरता को दर्शाया, बल्कि लोगों की लापरवाही और सुरक्षा के प्रति उदासीनता को भी उजागर किया है।

देखें वीडियो-


Tags: