Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों मिली नंबर 3 की जर्सी? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-24 08:48 GMT

Vaibhav Sooryavanshi : नई दिल्ली। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही एक नई चर्चा शुरू हो गई है। आयरलैंड दौरे के लिए चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज को नंबर-3 जर्सी दी गई है। BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव जर्सी पाकर भावुक नजर आए और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Vaibhav Sooryavanshi : मां की सलाह पर चुना नंबर-3

वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए 12 नंबर की जर्सी पहनते हैं। उनकी मां ने सलाह दी कि 1+2=3, इसलिए सिंगल डिजिट नंबर-3 ज्यादा भाग्यशाली होगा। जब टीम इंडिया के लिए जर्सी मिली तो वैभव ने अपनी मां की सलाह मानते हुए नंबर-3 चुना।

Vaibhav Sooryavanshi : वीडियो में दिखा भावुक पल

BCCI ने वीडियो शेयर कर वैभव को जर्सी देते हुए कैप्शन लिखा। वीडियो में वैभव पहले रघु के पैर छूते हैं और फिर जर्सी देखकर इमोशनल हो जाते हैं। यह पल युवा खिलाड़ी की मेहनत और सपनों को पूरा होने का प्रतीक बन गया है।

Vaibhav Sooryavanshi : आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी व्हाइट बॉल टीम का हिस्सा रहेंगे। हाल ही में श्रीलंका ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।

Tags:    

Similar News