हवा में भिड़ गए US Navy फाइटर जेट्स, newsplus21 पर देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: अमेरिका में आयोजित एक एयर शो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो अत्याधुनिक फाइटर जेट आसमान में एक-दूसरे से टकरा गए। यह घटना रविवार को उस समय हुई

Update: 2026-05-18 06:21 GMT

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: अमेरिका में आयोजित एक एयर शो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो अत्याधुनिक फाइटर जेट आसमान में एक-दूसरे से टकरा गए। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब हजारों की संख्या में लोग आसमान में लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब देख रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मचा दिया और दर्शक खौफ में आ गए।

Us Navy Fighter Jets Crash Idaho Air Show Collide

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना इडाहो के बोइस के दक्षिण-पूर्व में स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर ‘गनफाइटर स्काईज एयर शो’ के दौरान हुई। टकराने वाले विमानों में अमेरिकी नौसेना का बोइंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट और बोइंग EA-18G ग्रोवलर शामिल थे।

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों विमान हवा में एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ रहे थे, तभी अचानक वे आपस में उलझ गए। टक्कर होते ही आसमान में चिंगारियां निकलने लगीं और दोनों जेट जमीन पर गिरकर भीषण धमाके के साथ जल उठे।

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: वीडियो में दिखा तबाही का मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हादसे के वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है। टक्कर के तुरंत बाद दोनों लड़ाकू विमान आग की लपटों में घिर गए और उनके टुकड़े हवा में बिखर गए। इसके बाद दोनों जेट रनवे के पास जमीन से टकराए, जिससे एक विशाल आग का गोला और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

US Navy Fighter Jets Crash In Air Show: पायलटों ने दिखाई सूझबूझ

इस भीषण टक्कर के बावजूद सबसे राहत की बात यह रही कि विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचने में कामयाब रहे। वीडियो और वहां मौजूद लोगों के अनुसार, विमानों के जमीन पर गिरने से ठीक पहले आसमान में चार पैराशूट नीचे की ओर उतरते देखे गए। इससे पता चला है कि दोनों विमानों के पायलटों ने समय रहते अपनी सूझबूझ के साथ ‘इजेक्शन’ तकनीक का इस्तेमाल कर विमान से बाहर निकल आए।


Tags:    

Similar News