वॉ​शिगटन। US Election 2024: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों की संख्या बढ़ गई है। भारतीय मूल के छह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत गए हैं। मौजूदा कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में इनकी संख्या पांच थी। सभी पांच मौजूदा भारतवंशी सांसदों को प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुन लिया गया है। संसदीय चुनाव में कुल नौ भारतवंशी मैदान में उतरे थे।


US Election 2024: अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के सदस्यों को समोसा काकस के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार इसके सदस्य हैं। एरिजोना के पहले संसदीय जिले से डा. अमीश शाह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मामूली अंतर से आगे हैं। अगर वह जीत हासिल करने में सफल होते हैं, तो प्रतिनिधि सभा में भारतीय अमेरिकियों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी।


US Election 2024: सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से चुनाव जीतकर रचा इतिहास


भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे ईस्ट कोस्ट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति चुनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लांसी को हराया है। वह वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं। पूर्व में राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस सलाहकार रह चुके सुब्रमण्यम देशभर में भारतीय अमेरिकियों के बीच लोकप्रिय हैं।


US Election 2024: राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनोइस से मारी बाजी 


US Election 2024: श्री थानेदार मिशिगन के 13वें संसदीय जिले से लगातार दूसरी बार चुने गए। उन्होंने इसे पहली बार 2023 में जीता था। राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनोइस के सातवें संसदीय जिले से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है।

US Election 2024: इसी प्रकार कैलिफोर्निया के 17वें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना और वॉशिंगटन राज्य के सातवें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमिला जयपाल ने भी जीत दर्ज की।

US Election 2024: पेशे से चिकित्सक डॉ. अमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सांसद हैं। उन्हें लगातार सातवीं बार फिर से चुना गया।
Tags: