UPSC ने निकाली ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

By :  Vpb
Update: 2026-05-11 10:18 GMT

UPSC: नई दिल्ली: UPSC ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कई अहम विभागों में होगी नियुक्ति

भर्ती के तहत संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खान मंत्रालय और लद्दाख प्रशासन सहित कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, अनुवादक, सहायक खनन अभियंता, सहायक अनुसंधान अधिकारी और लेखा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। सबसे अधिक 29 पद रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव और विशेष कौशल भी मांगे गए हैं। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट सूची शामिल होगी। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 से लेवल-10 तथा अकादमिक लेवल-10 से 13A1 के अनुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन UPSC Official Website के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News