रायपुर। UPSC Free Coaching: छत्तीसगढ़ जो उम्मीदवार IAS-IPS परीक्षा की तैयारी कर रहे है। उनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार यूपीएससी की फ्री कोचिंग शुरू करने जा रही है। अब यहां युवाओं के IAS-IPS बनने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार फ्री कोचिंग के साथ महीने देगी छात्रवृत्ति भी देगी।

UPSC Free Coaching: छतीसगढ़ सरकार के राजीव युवा उत्थान योजना के तहत ये योजना शुरु की गई है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट tribal.cg.gov.in या hmtribal.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2024 रात 12 बजे तक है।


UPSC Free Coaching: निःशुल्क कोचिंग के साथ मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त यूपीएससी कोचिंग कराने जा रही है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

Tags: