UPSC CSE 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तारीख, आयोग ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर

By :  Vpb
Update: 2026-05-21 12:53 GMT

UPSC CSE 2027: नई दिल्ली: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी। परीक्षा की तारीखों के साथ आयोग ने अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।


13 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UPSC के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी। उम्मीदवार 2 फरवरी 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में आयोजित होगी और इसी के माध्यम से भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा भी कराई जाएगी।

-अधिसूचना जारी होने की तिथि: 13 जनवरी 2027

-आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 जनवरी 2027

-आवेदन की अंतिम तिथि: 02 फरवरी 2027

-सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा: 23 मई 2027 (रविवार)

-सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रारंभ: 20 अगस्त 2027 (शुक्रवार)

-मुख्य परीक्षा की अवधि: 5 दिन

-भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा: 23 मई 2027 (रविवार)

-भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रारंभ: 21 नवंबर 2027 (रविवार)

-भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा की अवधि: 7 दिन


पांच दिनों तक चलेगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। UPSC मेन्स परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानी व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।


लाखों उम्मीदवार करते हैं तैयारी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है। इसके जरिए IAS, IPS, IFS समेत कई केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Tags:    

Similar News