UP News : 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, चार दोस्तों के साथ रहती थी शालू

By :  Dev Verma
Update: 2025-11-22 14:49 GMT

UP News : ग्रेटर नोएडा। मिगसन ट्विंस सोसाइटी में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब 22 वर्षीय शालू ने अपने 16वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली शालू पिछले काफी समय से ग्रेटर नोएडा में चार दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी और एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी।

UP News : पुलिस के मुताबिक, घटना के समय फ्लैट में शालू और उसका एक दोस्त ही मौजूद थे। बाकी तीन दोस्त बाहर गए हुए थे। शालू का दोस्त रसोई में काम कर रहा था, तभी शालू अचानक बालकनी पर गई और छलांग लगा दी। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

UP News : फिलहाल आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शालू का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। साथ ही फ्लैट में मौजूद दोस्तों और बाहर गए तीन अन्य दोस्तों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शालू के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने भाई के संपर्क में थी। भाई को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोन की तकनीकी जांच के बाद ही सही कारण सामने आ सकेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News