UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

मलबे में दबे दोनों बच्चों को निकालने तक थम चुकी थीं सांसें

Update: 2026-07-02 13:37 GMT

UP News : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी गांव में दुकान से रस्क लेकर लौट रहे भाई-बहन पर अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों मासूम मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय अंशु और उसकी 7 वर्षीय बहन इशिका पड़ोस की दुकान से रस्क खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जर्जर दीवार ढह गई और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News