UP News : बहन की शादी से पहले उजड़ गया घर, वीडियो संदेश के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

घटना से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Update: 2026-05-31 12:50 GMT

UP News : मुरादाबाद। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक मातम छा गया। मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजपुर निवासी फरअत अली पंजाब में लिफ्टिंग बैरियर गेट लगाने का काम करता था। वह ईद मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। शनिवार रात उसने घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो फरअत खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना से पहले युवक द्वारा एक वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो में वह किसी अज्ञात व्यक्ति के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहता दिखाई दे रहा है कि "तूने बहुत परेशान किया है, तेरा हिसाब ऊपर होगा।" हालांकि यह बयान किसके लिए था और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन और लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, युवक की मानसिक स्थिति और संभावित विवादों के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News