UP News : नकली करेंसी गैंग का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार; भारी मात्रा में जाली नोट और छापने के उपकरण बरामद

By :  Dev Verma
Update: 2026-04-12 10:57 GMT

UP News : रामपुर: रामपुर पुलिस और एसओजी टीम को नकली करेंसी रैकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में जाली नोट और उन्हें छापने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी इटावा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

UP News : संगठित तरीके से चल रहा था नेटवर्क

पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस नकली करेंसी गैंग का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली नोटों के साथ-साथ प्रिंटर, स्पेशल कागज और अन्य छपाई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से सुनियोजित तरीके से जाली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में खपा रहे थे।

UP News : पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर पुलिस ने इससे पहले भी नकली करेंसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जिले में इस तरह का एक बड़ा और संगठित गिरोह सक्रिय है।

UP News : SP सोमेंद्र मीना ने दी जानकारी

रामपुर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Tags:    

Similar News