UP News : गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के एक दुखद घटना सामने आई, जहां डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (DSC) के जवान जितेंद्र सिंह (49) ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP News : प्रारंभिक जांच में जवान के इस कदम के पीछे पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 4 बजे एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में हुई, जहां जितेंद्र सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पास में मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

UP News : जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के अंकोल गांव के निवासी थे। वे भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद डीएससी के माध्यम से गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवान के रूप में कार्यरत थे।

UP News : पुलिस और डीएससी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं ताकि इस आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags: