UP News : ऑनलाइन गेम की लत और BP 300 के पार, अचानक बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हैमरेज से युवक की मौत

By :  Dev Verma
Update: 2026-02-09 10:28 GMT

UP News : मेरठ मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित खेरनगर इलाके में एक 22 वर्षीय युवक की ऑनलाइन गेम खेलते समय तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।

UP News : परिजनों के मुताबिक, 5 फरवरी की रात कैफ घर पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसने दोनों कानों में हेडफोन लगाए हुए थे। इसी दौरान अचानक उसके सिर में तेज दर्द हुआ और वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। बताया गया कि वह दीवार से भी टकराया। आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 8 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

UP News : डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक ब्लड प्रेशर के कारण उसके दिमाग की नस फट गई थी, जिससे ब्रेन हैमरेज हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय उसका ब्लड प्रेशर 300 से भी अधिक था। परिवार का कहना है कि कैफ को लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी और उसका इलाज एम्स में चल चुका था। करीब दस साल पहले भी उसे बीपी बढ़ने की शिकायत हुई थी। डॉक्टरों ने नियमित दवा लेने की सलाह दी थी, लेकिन वह लापरवाही बरत रहा था और काफी समय से दवाइयां नहीं ले रहा था।

UP News : परिजनों ने यह भी बताया कि कैफ को मोबाइल गेम, खासकर शूटिंग गेम्स का शौक था। वह सोशल मीडिया के लिए रील्स भी बनाता था। परिवार का आरोप है कि ऑनलाइन गेम की लत ने उसकी हालत को और बिगाड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से दुखी परिवार ने सरकार से ऐसे गेम्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News