UP News : 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन: लोकतंत्र की बुनियाद हमारी विधायिका है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By :  Dev Verma
Update: 2026-01-21 16:41 GMT

UP News : लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है यहां भाषा, वेशभूषा और खान-पान अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र की आस्था एक है और उसे एक सूत्र में पिरोने का सबसे सशक्त माध्यम संसद है।

UP News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र की मूल और आधारभूत इकाई हमारी विधायिका है। संविधान में निहित तीन मूल शब्द न्याय, समता और बंधुता भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं और इन्हीं मूल्यों के सहारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त बनी हुई है।

UP News : समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का मुख्यमंत्री ने अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

UP News : सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की संसद दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे सशक्त लोकतांत्रिक संस्था के रूप में स्थापित है। इसके प्रति सम्मान और श्रद्धा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में ई-विधान व्यवस्था को लेकर कहा कि विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही डिजिटल प्रणाली को अपना चुकी हैं। अब प्रदेश में केवल पेपरलेस विधानसभा ही नहीं, बल्कि पेपरलेस कैबिनेट और पेपरलेस बजट की व्यवस्था भी लागू हो चुकी है।

UP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि संसद के नियमों और परिनियमों का अध्ययन कर उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, तो सदनों के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज भी उसके प्रतिनिधि के माध्यम से देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचती है।

Tags:    

Similar News