UP News : नदी में नहाने गए 8 दोस्त डूबे, मछुआरों ने बचाईं 4 जिंदगियां, 4 की मौत

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Update: 2026-05-17 15:18 GMT

UP News : फतेहपुर। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए युवकों के लिए रविवार का दिन काल बन गया। ललौली थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में नहाने उतरे 8 युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद मछुआरों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और 4 युवकों की जान बचा ली, लेकिन 4 अन्य युवकों को नहीं बचाया जा सका।

हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, तपनी गांव के युवक भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रिंद नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान कुछ युवक गहरे पानी की ओर चले गए, जिसके बाद एक-एक कर सभी डूबने लगे। युवकों को बचाने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद 4 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं हादसे में हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags:    

Similar News