UP: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

UP

By :  Vpb
Update: 2026-02-10 07:25 GMT

UP: मथुरा: मथुरा जिले के महावन तहसील के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर लिया। मृतकों में 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, बेटियां हनी और प्रियांशी और दो साल का बेटा पंकज शामिल हैं।

UP: पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। घर के अंदर सभी शव बरामद हुए। दीवार पर लिखा मिला 'अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।' इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP: आत्महत्या के पीछे अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। मनीष की शादी आठ साल पहले सादाबाद क्षेत्र से हुई थी। उनके दो भाई गांव में ही अलग-अलग रहते हैं।

UP: सीमा के पिता विजेन्द्र ने बताया कि वे एक दिन पहले ही बेटी-दामाद से मिले थे। कोई गंभीर समस्या नहीं दिखी, हालांकि मनीष का अपने भाई बिल्लू से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस जांच जारी है।

Tags:    

Similar News