UP: जून में बढ़ेगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, जानें विभाग का नया फैसला

By :  Vpb
Update: 2026-05-30 09:53 GMT

UP: लखनऊ: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून माह में अधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने मार्च 2026 के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) की वसूली जून के बिलों में करने का फैसला किया है। इसके चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगभग 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि विभागीय आदेश में फ्यूल सरचार्ज की दर 20.61 प्रतिशत बताई गई है, लेकिन फिलहाल केवल 10 प्रतिशत ही वसूला जाएगा।

इस निर्णय के बाद बिजली खरीद की लागत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

परिषद का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन पिछले दो वर्षों के करीब 1400 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली उपभोक्ताओं से करने की तैयारी कर रहा है। उनका कहना है कि विद्युत नियामक आयोग ने बिजली खरीद की लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट मंजूर की थी, जबकि मार्च 2026 में 5.86 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद दिखाई गई। इससे उपभोक्ताओं पर करीब 1610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा है।

Tags:    

Similar News