UP: यूपी में बिजली संकट पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, निर्बाध सप्लाई के दिए निर्देश
UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली कटौती को लेकर मचे हाहाकार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को किसी भी प्रकार की बिजली संकट का सामना नहीं करना चाहिए।
UP: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिजली उत्पादन क्षमता का अधिकतम उपयोग करने और ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,388 मेगावाट हो गई है। वहीं प्रदेश में 60 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी ट्रांसमिशन लाइनें और 715 उपकेंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
UP: सीएम योगी ने कहा कि गर्मी और आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में भी फील्ड स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फीडर बाधित होने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
UP: बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अप्रैल और मई में बिजली मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अन्य राज्यों के साथ पावर बैंकिंग व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को और उपभोक्ता हितैषी बनाने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।