UP: यूपी में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिले योगी

By :  Vpb
Update: 2026-05-09 14:25 GMT

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम साढ़े तीन बजे राजभवन में छह नए नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सरकार में कई मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किए जाने की संभावना है। इससे पहले शनिवार शाम योगी आदित्यनाथ ने आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा की अवधारणा” भी भेंट की।

UP: सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, उनमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी के नाम प्रमुख हैं। वर्तमान में राज्य सरकार में कुल 54 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधान के तहत 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ संगठन स्तर पर भी बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

Tags:    

Similar News