UP Breaking : अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई बच्चे फंसे; जान बचाने के लिए छत से कूदे युवा, रेस्क्यू जारी

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-22 10:16 GMT

UP Breaking : लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के अंदर पढ़ रहे 10 से 12 छात्र-छात्राएं फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए कई छात्र इमारत की छत और छज्जे से कूदने को मजबूर हुए। पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई।

UP Breaking : आईटी ट्रेनिंग सेंटर में लगी आग

इमारत आईटी ट्रेनिंग सेंटर के रूप में संचालित हो रही थी, जहां युवा कंप्यूटर कोर्स की ट्रेनिंग ले रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

UP Breaking : सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों को तुरंत उचित इलाज मुहैया कराने और पूरे मामले की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

Tags:    

Similar News