UP Accident : हाईवे पर डंपर-ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Update: 2026-05-17 11:30 GMT

UP Accident : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कांट-जलालाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में कुल सात लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों की पहचान रामक्षत्रिय (28), कल्लू (45) और उनकी पत्नी राबिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News