UP Accident : तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, एक ही परिवार के 7 की मौत

By :  Dev Verma
Update: 2025-11-28 08:45 GMT

UP Accident : सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्य, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे, की मौत हो गई। घटना गांव सैयद माजरा अंडरपास के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार सभी लोग दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

UP Accident : स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में थाना गागलहेड़ी पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाकर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

UP Accident : हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध स्वरूप दिल्ली–देहरादून हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अंडरपास के पास बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सुरक्षा उपाय नहीं किए। लगभग दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

Tags:    

Similar News