Train Cancelled: बिलासपुर नागपुर रुट की ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, फिर बढ़ेगी रेलवे यात्रियों की परेशानी, देखें List

By :  Vpb
Update: 2025-11-19 11:13 GMT

Train Cancelled: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 394 पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य तेजी से जारी है। किमी 785/23-25 पर बॉक्स पुशिंग और रिलीविंग गर्डरों के लॉन्च की तैयारी के तहत रेलवे ने 20, 22 और 23 नवंबर को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इन ब्लॉक्स के दौरान ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ेगा।

Train Cancelled: 20 नवंबर को डाउन लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा, जबकि 22 और 23 नवंबर को अप एवं मिडिल लाइन पर 4 घंटे का ब्लॉक लागू होगा। इन कारणों से 23 नवंबर को 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू, 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू, 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर और 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर रद्द की गई हैं।

Train Cancelled: इसके अलावा 24 नवंबर को 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर और 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू भी रद्द रहेंगी। वहीं 20 और 23 नवंबर को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर–गोंदिया खंड में सेवा बंद रहेगी। इसी प्रकार 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू दोनों दिन गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Tags:    

Similar News