मनोरंजन डेस्क: ‘द फैमिली मैन’ एक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा प्रियामणि ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा बटोरी है, खासकर अपनी मुस्लिम धर्म में शादी करने की वजह से। इस कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया।

प्रियामणि ने एक बार ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी, जब लोग उनके स्किन कलर और लुक्स पर कमेंट करते थे। ट्रोल्स उन्हें 'बूढ़ी' और 'काली' भी कहते थे। प्रियामणि ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “जब मैं बिना मेकअप के फोटोज पोस्ट करती हूं, तो लोग कहते थे कि मेकअप के साथ मैं अच्छी लगती हूं, लेकिन बिना मेकअप के तो आंटी जैसी दिखती हूं।” इसके जवाब में प्रियामणि ने कहा, "मैं 38 साल की हूं, लेकिन अभी भी हॉट हूं।" उन्होंने ट्रोल्स को यह सलाह भी दी कि वे खुद को बदलने की बजाय अपने मुंह बंद रखें।





प्रियामणि ने कहा कि वह खुद को जैसा हैं, वैसे ही स्वीकार करती हैं और किसी को खुश करने के लिए खुद को बदलने का कोई कारण नहीं देखती। अंत में, उन्होंने कहा कि वह केवल अपने माता-पिता और मंगेतर के प्रति जवाबदेह हैं, बाकी किसी और के लिए नहीं। बता दें प्रियामणि अपनी शादी को लेकर भी ट्रोल्स का सामना कर चुकी हैं। प्रिय कई फिल्मो में अपने एक्टिंग को जोहर मनवा चुकी है। उन्होंने ‘जवान’ और ‘मैदान’ से लेकर ‘द फैमिली मैन’ जैसी सफल वेब सरीज और फिल्मों में काम कर चुकींहै।

Tags: