छप्पड़ फाड़कर नहीं समुंदर में भी छिपा है खजाना, मछुआरों की लगी लॉटरी...

मछुआरों के लिए यह एक शानदार मौका था, क्योंकि यह दुर्लभ शार्क उन्हें भारी मुनाफा दिला गई।

Update: 2024-12-20 06:34 GMT

Odisha News : ओडिशा। ओडिशा के दिघा बीच के तट पर मछुआरों के जाल में एक विशाल शार्क फंस गई, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। यह शार्क दिघा बीच पर फंसी, जो ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है। बताया जाता है कि शार्क का वजन लगभग तीन क्विंटल था और इसकी लंबाई सात फीट थी। जब मछुआरों ने इस विशाल शार्क को जाल में फंसा देखा, तो इसे किनारे तक लाने के लिए उन्हें समुद्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

Odisha News : शार्क को देख कर स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद, मछली को दिघा बीच स्थित मछली लैंडिंग सेंटर पर नीलाम किया गया, जहां पश्चिम बंगाल की एक कंपनी ने इसे 20 लाख रुपये में खरीदा। इस शार्क की मांग खासतौर पर दवाइयां बनाने के लिए की जाती है, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है। मछुआरों के लिए यह एक शानदार मौका था, क्योंकि यह दुर्लभ शार्क उन्हें भारी मुनाफा दिला गई।

Tags:    

Similar News