Terrorists Attack : जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी शहीद हो गया। डुडू इलाके में सीआरपीएफ जवान नियमित गश्ती पर थे, तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में CRPF के निरीक्षक को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।


Terrorists Attack : पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बल भेजा गया है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Tags: