Terrorist Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
| वहीं, एक दिन पहले खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अन्य आतंकी मारा गया था।
By : Rohit Banchhor
Terrorist Encounter : जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केत्सुन वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Terrorist Encounter : मुठभेड़ स्थल के आस-पास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। 26 असम राइफल्स की एक विशेष टीम को भी आतंकियों की तलाश के लिए तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।
Terrorist Encounter : गौरतलब है कि हाल के दिनों में आतंकियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। रविवार को श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं, एक दिन पहले खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अन्य आतंकी मारा गया था।