सेना की गाड़ी पर हुआ आतंकी हमला, 5 जवान घायल, इलाके को किया सील...
सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-24 09:52 GMT
Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर। कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में एक बार फिर से आतंकवादियों ने भारतीय सेना को निशाना बनाया है। आतंकी हमले में सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की गई, जिससे 5 जवान घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सेना ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किए जा सकें।
Terrorist Attack : सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमला बारामूला जिले के बोटापथरी क्षेत्र में हुआ, जहां आतंकवादियों ने भारतीय सेना के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में तीसरा बड़ा हमला
यह पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर में तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले, 20 अक्टूबर को गांदरबल में हुए हमले में एक डॉक्टर सहित 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। आज सुबह भी पुलवामा के बटागुंड गांव में एक गैर-स्थानीय मजदूर को गोली मारी गई थी। घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Terrorist Attack : सर्च ऑपरेशन जारी
सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। यह आतंकी हमला कश्मीर में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों की गंभीर स्थिति को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र में आतंकवाद पर नियंत्रण पाने के प्रयासों को एक बार फिर से चुनौती मिली है।