Tehsildar Protest Raipur: सरगुजा के तहसीलदार रायपुर में धरने पर बैठ, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, कामकाज ठप
By : Pradeep Sharma
Tehsildar Protest Raipur: रायपुर/अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मैनपाट तहसील के नायब तहसीलदार से कथित मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार से प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार रायपुर में धरना दे रहे हैं। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Tehsildar Protest Raipur: कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांत अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने कहा कि, मंत्री और राजस्व सचिव के साथ हुई बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक तहसीलदारों का आंदोलन जारी रहेगा।