Teacher Transfer : हेमंत उपाध्याय फिर बने सरगुजा के ज्वाइंट डायरेक्टर, संजय गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी...
| छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्रमुख अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापनाओं की घोषणा की है।
By : Rohit Banchhor
Teacher Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्रमुख अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापनाओं की घोषणा की है। शिक्षक पदोन्नति घोटाले में निलंबित हेमंत उपाध्याय को एक बार फिर से सरगुजा शिक्षा संभाग का प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
Teacher Transfer : बता दें कि हेमंत उपाध्याय पहले भी सरगुजा के ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जब उन पर शिक्षक प्रमोशन घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगा और उन्हें निलंबित कर दिया गया था। निलंबन बहाल होने के बाद, उन्हें हाल ही में एससीआरटी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन अब फिर से सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है।
Teacher Transfer : दूसरी ओर, वर्तमान में सरगुजा संभाग के प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत संजय गुप्ता को उनके पद से हटाते हुए उन्हें डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
देखें आदेश कॉपी-