T20 WC 2026: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए बुधवार को नवी मुंबई में हर्षित को दाहिने घुटने में चोट लगी। वह दो बार रन-अप लेने के बाद गेंदबाजी नहीं कर पाए और घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।

T20 WC 2026: मेडिकल जांच और स्कैन में लेटरल मेनिस्कस टियर की पुष्टि हुई है। जिसके कारण हर्षित का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हर्षित अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं लग रही। फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं। शाम तक अंतिम फैसला हो जाएगा।”

T20 WC 2026: टीम प्रबंधन अब हर्षित के रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने की तैयारी है। सिराज ने टी20 इंटरनेशनल में 16 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और वह जुलाई 2024 के बाद से टी20 टीम से बाहर थे। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी चर्चा में है।

T20 WC 2026: सूर्यकुमार ने रिप्लेसमेंट पर कहा, “हम पिछले 1-2 साल के फॉर्म को देख रहे हैं। ऐसे गेंदबाज चुनेंगे जो टीम के लिए सबसे अच्छा साबित हों। बल्लेबाजी की उम्मीद सिर्फ नंबर 9 से नहीं रखी जा सकती, टॉप-8 बल्लेबाजों पर भी जिम्मेदारी है।” हर्षित पिछले समय भारतीय टी20 टीम के प्रमुख सदस्य थे। उनकी अनुपस्थिति से तेज गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है, लेकिन सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के आने से टीम को मजबूती मिल सकती है।

Tags: