Mahakumbh 2025: स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज ने महाकुंभ में साझा की सनातन धर्म की विराटता
Mahakumbh 2025 प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के पवित्र अवसर पर एशियन न्यूज़ की संवाददाता आहना पुंज ने आनंद पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज से विशेष बातचीत की। इस बातचीत में स्वामी जी ने सनातन धर्म की विराटता और उसकी वैश्विक प्रासंगिकता पर अपने गहरे और चिंतनशील विचार व्यक्त किए।
Mahakumbh 2025 प्रयागराज: स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज ने कहा, "सनातन धर्म का विस्तार अत्यंत व्यापक है और इसका प्रभाव न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में महसूस किया जा रहा है। हमारी संस्कृति, परंपराएँ और धार्मिक धारा इतनी सशक्त और प्रबल हैं कि विदेशी धरती पर भी लोग इसे अपनाने लगे हैं।" उन्होंने गंगा जल की पवित्रता और महिमा का उल्लेख करते हुए कहा, "आज यह पवित्र जल विदेशों तक पहुंच चुका है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और महानता को प्रकट करता है।"