Suryakumar Yadav: नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया के इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। वह वहां विशेषज्ञों से परामर्श लेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी भी करा सकते हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 से अधिक रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी चोट मुंबई टी20 लीग के दौरान उभरी या पहले से थी।

Suryakumar Yadav: जानकारी के अनुसार, "सूर्यकुमार पेट के निचले हिस्से में दाहिनी ओर स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं। वह इंग्लैंड में विशेषज्ञों से सलाह लेने गए हैं, और जरूरत पड़ने पर सर्जरी कराएंगे।" सूर्यकुमार ने दर्द के बावजूद आईपीएल और मुंबई टी20 लीग में अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा कि अगस्त-सितंबर से पहले कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं है, जिसके चलते सूर्यकुमार ने इस समय को चोट के इलाज और रिकवरी के लिए चुना। बेंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी होगी।

Tags: