Surbhi Jyoti : मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। नागिन शो से चर्चित एक्ट्रेस ने 38 वर्ष की आयु में एक बेटी को जन्म दिया है। सुरभि ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करते हुए सभी को भावुक कर दिया।

Surbhi Jyoti : सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की खुशखबरी

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत ग्रीटिंग पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है- “||ॐ|| हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।” पोस्ट में यह भी बताया गया कि 13 जून 2026 को लड़की हुई है। साथ में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी की तरफ से प्यार भरा संदेश भी दिया गया।

Surbhi Jyoti : फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार

मां बनने की खुशखबरी मिलते ही सुरभि को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां जैसे हिना खान, सिमर कौर, सलीन मल्होत्रा, राहुल शर्मा, अविका गौर और करण वाही ने उन्हें बधाई दी। फैंस ने भी कमेंट्स में लिखा- “हमारी नागरानी अब मां बन गई”, “ढेर सारी बधाइयां, भगवान बच्ची की रक्षा करे”।

Surbhi Jyoti : प्रेग्नेंसी फेज में खूब एंजॉय किया

पिछले कुछ महीनों से सुरभि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उनकी बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। मां बनने के बाद सुरभि पूरी तरह स्वस्थ हैं और इस नए अध्याय की खुशी मनाने में व्यस्त हैं।

Surbhi Jyoti : सुमित सूरी से शादी के दो साल बाद बने पेरेंट्स

सुरभि ज्योति ने साल 2024 में बॉलीवुड एक्टर सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के दो साल बाद अब यह कपल पेरेंट्स बन गया है।

Surbhi Jyoti : वर्क फ्रंट पर फिलहाल ब्रेक

सुरभि ने शादी के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। पिछले दो साल से उनका कोई नया प्रोजेक्ट सामने नहीं आया है। आखिरी बार वे साल 2024 में एक्शन-ड्रामा सीरीज ‘गुनाह’ में नजर आई थीं। फैंस अब सुरभि को लेकर काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वह छोटी सी बेटी के साथ अपनी खुशियों की तस्वीरें शेयर करेंगी। सुरभि ज्योति की इस खुशखबरी ने पूरे टीवी जगत को खुशी से भर दिया है।

Tags: