Sukma News : सुकमा। किस्टारम और भेज्जी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुकमा पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन किया, जिसमें भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छुपाई गई सामग्री बरामद हुई। जवानों की नक्सलियों के गढ़ में पहुंचने की खबर मिलते ही नक्सली अपने हथियार और अन्य सामान छोड़कर भाग निकले।

Sukma News : इस ऑपरेशन में बस्तर फाइटर और डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही से नक्सलियों के गढ़ से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामग्री की जांच कर रही है और नक्सलियों की तलाश जारी है।
Tags: