Sukma News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली हुए ढेर...
मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री भी बरामद की गई है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-24 06:35 GMT
Sukma News : सुकमा। सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में करकनगुड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जिला पुलिस बल, डीआईजी बस्तर फाइटर और 206 कोबरा की टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ में भाग लिया है। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ के बाद सभी सुरक्षा बल सुरक्षित कैंप लौट आए हैं। यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।