Sukma Naxal Encounter: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और सामग्री बरामद
By : Vpb
Sukma Naxal Encounter: सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड), जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।
Sukma Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।